सासाराम, दिसम्बर 6 -- अकोढ़ीगोला, एक संवाददाता । बांक गांव में गेहूं के बीज लेने के दौरान दो युवकों के आपसी झड़प में दो युवक घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवकों को इलाज के लिए सीएचसी ले गई। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया की बांक निवासी लालदेव कुमार व एलताज़ हुसैन के बीच कहा सुनी के बाद मारपीट हो गई। दोनों युवको के बीच मारपीट की घटना को देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच मारपीट दोनों युवकों को शांत कराया व इलाज के लिए सीएचसी भेजा। थानाध्यक्ष ने बताया की दोनों युवकों ने एक दूसरे पर मारपीट करने को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...