जहानाबाद, अप्रैल 26 -- रतनी, निज संवाददाता। शकूराबाद थाना क्षेत्र के शकूराबाद बाजार में जमीनी विवाद को लेकर दो गुटों के बीच हुई मारपीट की घटना में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्रथम पक्ष से रेखा गुप्ता के द्वारा थाने में आवेदन दिया गया है । दिए गए आवेदन में सूचक ने उल्लेख किया है कि जमीनी विवाद को लेकर गुड़िया देवी सहित दो लोगों के द्वारा गाली गलौज करते हुए मारपीट किया गया। वहीं दूसरे गुट से गुड़िया कुमारी की आवेदन पर रेखा गुप्ता सहित पांच लोगों के खिलाफ गाली-गलौज व मारपीट किए जाने की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस दोनों तरफ से प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.