लखीसराय, फरवरी 4 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। कबैया थाना क्षेत्र अंतर्गत बाईपास इलाके में सोमवार की रात दो पक्षों के बीच आपसी विवाद मे मारपीट की घटना में जहां दोनों पक्षों से कुल 9 लोग घायल हो गए। वहीं इसी घटना में मंगलवार की सुबह भी दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। साथ ही घटना में शामिल दोनों पक्ष के दो-दो लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने एक पक्ष से टुनटुन यादव व उनके पुत्र अरुण कुमार को जबकि दूसरे पक्ष से राहुल कुमार व छोटू कुमार को हिरासत में लिया है। बता दें कि सोमवार को हुई मारपीट में नौ लोगों में एक गर्भवती महिला भी शामिल थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...