दरभंगा, जनवरी 3 -- जाले। थाना क्षेत्र के जोगियारा गांव में गत 31 दिसंबर की रात दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में स्थानीय थाने में दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज करवाई गई है। पहली एफआईआर स्व. नागेंद्र सिंह के पुत्र लक्ष्मण प्रसाद सिंह ने दर्ज करवाई है। एफआईआर में कहा गया है कि उनका भतीजा सुमित कुमार, सत्यम कुमार और प्रिंस कुमार गांव के भगवती स्थान दर्शन करने गया हुआ था। इसी क्रम में गांव के प्रसादी दास, पवन दास, ललन दास, दशरथ दास आदि लोगों ने घेरकर मारा-पीटा और जख्मी कर दिया। वहीं दूसरी एफआईआर पवन दास ने स्थानीय थाने में दर्ज करवाई है। उसका कहना है कि गत 31 दिसंबर की रात लगभग 8:30 बजे वे गांव के मुकेश सिंह की दुकान पर राशन लेने पहुंचे थे। वहां सुमित सिंह, शिवम कुमार, सत्यम कुमार, छोटू सिंह और प्रिंस सिंह ने उसके साथ गाली-गलौज की। वे वहां से...