किशनगंज, फरवरी 23 -- किशनगंज। सदर थाना क्षेत्र के जंगीपुर पिछला गांव में पारिवारिक विवाद के दौरान बड़े भाई के परिवार के सदस्यों ने एक महिला की पिटाई कर दी। पीड़ित महिला की लिखित शिकायत पर सदरथाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।दर्ज प्राथमिकी के अनुसार महिला घर में अकेली थी। तभी मारपीट की घटना घटित हुई। आरोपियों पर 30 हजार रुपये और 5 भरी चांदी का चैन भी छीनने का आरोप है।केस दर्ज किए जाने के बाद पुलिस घटना के अनुसंधान में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...