गिरडीह, जनवरी 2 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी के ढेंगाडीह पंचायत के मुखिया बनारस सिंह के साथ मारपीट करने के मामले को लेकर मंझलाडीह गांव के तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। थाना प्रभारी सोनू कुमार साहू ने इसकी जानकारी दी है। इस संबंध में मुखिया बनारस सिंह ने देवरी थाना में आवेदन देकर बताया है कि 29 दिसंबर की रात में पंचायत के ग्राम रोजगार सेवक इब्राहिम अंसारी के साथ मंझलाडीह गांव के अजय राय द्वारा मोबाइल फोन पर गाली ग्लौज करने की जानकारी मिली थी। जिसे लेकर वे अपने घर से निकलकर अजय राय के घर जा रहे थे। इसी क्रम में अजय राय रास्ते में मिल गये। गाली ग्लौज करने संबंधित बात पूछने पर वह मुझसे भी एक लाख रुपये रंगदारी की मांग करने लगे। नही देने पर जान से मारकर फेंक देंने, मुखियागिरी न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.