बहराइच, जनवरी 29 -- बहराइच, संवाददाता। मारपीट मामले में कोर्ट के आदेश पर हरकत में आई पुलिस ने पौने तीन माह बाद छह नामजद व दस अज्ञात पर एफआईआर दर्ज की है। वारदात छह नवम्बर को घर पर चढ़ाई कर मारपीट कर गंभीर रूप से घायल किए जाने की है। फखरपुर थाने के बेलहरी गांव निवासी आफाक पुत्र शमीम का भतीजा मोहम्मद आसिफ पुत्र अनवर अली छह नवम्बर को दोपहर 11 :30 बजे कोठवल में एक दुकान पर सीमेंट व सरिया का भाव जानने गया था। दुकानदार व आसिफ में कहासुनी हो गई। आसिफ वहां से घर भागा। हमला ने पीछा कर घर पर चढ़ाई कर मारपीट की। धारदार हथियार से आसिफ को घायल कर दिया। उसे बचाने आए अलीमुद्दीन को भी हमलावरों ने घायल कर दिया था। थाने में तहरीर दिए जाने पर एफआईआर दर्ज नही हुई। पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली। पुलिस ने कोठवल निवासी रितेश सिंह उर्फ रितिक सहित छह नामजद व दस अज्ञा...