उन्नाव, जनवरी 2 -- मोहान। हसनगंज कोतवाली क्षेत्र मोहान नगर पंचायत की रहने वाली हसीना पुत्री चांद मोहम्मद ने 27 दिसंबर पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि शाम मेरी फुफेरी बहन मारिया जनित, क्यूटी खातून चौराहा पर खड़े थे। तभी मोहान के ही शमीम, समा, आरफा, फरीन पुरानी रंजिश को मानते हुए गाली गलौज करने लगे। जिसका विरोध किया तो सभी एकजुट होकर मारने लगे। पीड़िता ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी शरद कुमार ने बताया कि तीन लोगों पर मारपीट की प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...