मिर्जापुर, जनवरी 30 -- हलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के मतवार गांव में मारपीट के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध गुरुवार मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मतवार चौकी क्षेत्र के मतवार गांव निवासी लवलेश कुमार बीते 20 जनवरी की रात अपने खेत पर गेहूं की फसल की सिंचाई करने गए थे। तभी वहां मौजूद तीन लोग गेहूं के खेत में पाइप फैलाकर पानी ले जा रहे थे। जिससे फसल बर्बाद हो रही थी। मना करने पर गाँव निवासी राहुल, छोटई और पुष्पराज गाली गलौज देने लगे। मना करने पर तीनों ने लाठी डंडे से हमला कर दिया। मारपीट कर जख्मी कर दिए। जिससे सिर में गंभीर चोट आई। पिटाई करने के बाद आरोपी भाग निकले। पीड़ित ने प्राथमिक उपचार कराने के बाद थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष श्यामलाल ने बताया कि मारपीट मामले ...