उन्नाव, फरवरी 5 -- मोहान। हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के रघुबरखेड़ा गांव की रहने वाली रामरती ने पुलिस में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 4 फरवरी को बेटा रोहित घर पर शाम सात बजे बैठा हुआ था। तभी गांव के ही पप्पू उनकी पत्नी सुनीता, बुद्धीलाल पुरानी रंजिश को मानते हुए घर पर आए और गाली गलौज करने लगे। जिसका विरोध किया तो दोनों को लाठी से मारने लगे। पड़ोसियों ने बीच बराव कराया। पीड़ित ने प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी शरद कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर तीन लोगों पर मारपीट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...