बहराइच, जनवरी 3 -- बहराइच, संवाददाता। शहर के नाजिरपुरा बागवानी मोहल्ले में बुधवार रात डीजे बजा नाच गाना चल रहा था। इसी दौरान इसी मोहल्ले निवासी फैज खान पुत्र कल्लू भी उधर चला गया। जिस पर हंगामा काट रहे आफताब, सरफराज, चांद बाबू उसे धक्का मार भगाने लगे। कहासुनी होने पर तीनों हमलावरों ने उसे लात घूंसों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को उसके परिजन कोतवाली लाए। पुलिस ने घायल को मेडिकल कालेज भेजते हुए तीनों हमलावरों को नामजद कर मारपीट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...