मऊ, दिसम्बर 23 -- पूराघाट। कोपागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कोपाकोहना में मकान के हिस्से को लेकर हुए विवाद में मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में तीन लोगों के विरुद्ध पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज किया है। पीड़ित अरविन्द गुप्ता निवासी हंसापुरा, थाना कोपागंज ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि वह मकान का 1/3 हिस्सेदार है, लेकिन लल्लन, अजीत और अजय ने जबरन कब्जा कर लिया। इसका विरोध करने पर आरोपियों ने विगत 16 दिसंबर को उसके साथ मारपीट की, जिसमें उसकी पत्नी भी घायल हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.