सासाराम, दिसम्बर 28 -- दिनारा। स्थानीय पुलिस ने डढ़ांव गांव से रविवार को मारपीट के मामले तीन आरोपितों को धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपितों में शेषनाथ पांडेय, गोलू पांडेय तथा रितेश पांडेय शामिल हैं। प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष समीर कुमार सिंह ने बताया कि मारपीट मामले में तीन नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। विदित हो कि गांव के रास्ता विवाद में दोनों पक्षों द्वारा मारपीट करने को लेकर प्राथमिकी कराई गई थी। मामले में पुलिस पूर्व में चार आरोपितों को न्यायिक हिरासत भेज चुकी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...