मुंगेर, जनवरी 31 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के खैरा गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट मामले में खैरा गांव निवासी अश्वनी कुमार सिंह का पुत्र साकेत सुमन ने गांव के ही पप्पू मंडल, अमित पासवान, राजा, शैलेश कुमार, अंकित कुमार तथा मनीष कुमार के विरुद्ध हवेली खड़गपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है। थाना में दिए गए आवेदन में पीड़िता ने सभी पर लड़ाई-झगड़ा और दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। वहीं इस संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आधार पर संबंधित आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस मामले की छानबीन कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...