उन्नाव, फरवरी 5 -- चकलवंशी। माखी थाना क्षेत्र के कोटरा गांव के रहने वाले पंकज शुक्ल बाइक से लखनऊ जा रहे थे। तभी गांव के रास्ते में प्रेम शंकर के घर के पास पहुंचा ही था कि गांव निवासी कुलदीप, राहुल व दीपक गाली गलौज करने लगे। जिसका विरोध करने पर मारपीट करने लगे। इस दौरान जेब में रखा पर्स गिर गया। जिसमें 20 हजार रुपये मौजूद थे, जोकि गायब हो गए और जान से मारने की धमकी दी। उधर, दूसरे पक्ष के कुलदीप सिंह ने पुलिस में तहरीर देकर आरोप लगाया कि प्रेम शंकर का मकान बन रहा था। जहां देखने के लिए जा रहा था। रास्ते में गांव निवासी पंकज शुक्ल बाइक लेकर जा रहे थे, तभी मिट्टी पर पानी गिरने से रपट कर गिर गया। जिस पर पंकज शुक्ला, शुभम, मनोज गाली-गलौज कर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी योगेश सिंह ने बताया कि दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घ...