हाजीपुर, फरवरी 23 -- राजापाकर,संवाद सूत्र। हरपुर हरदास निवासी जगन्नाथ सिंह ने स्थानीय थाने में आवेदन देकर चार लोगों के विरुद्ध जान से मारने की नीयत से मारपीट व जख्मी करने को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस संबंध में जगन्नाथ सिंह ने बताया कि 20 फरवरी की सुबह 09 बजे के करीब मैं अपनी जमीन में लगे बड़हर का पेड़ काट रहा था। तभी हरपुर हरदास गांव निवासी सोनू कुमार पिता पंकज सिंह,छोटू सिंह पिता गजेंद्र सिंह, पंकज सिंह पिता गजेंद्र सिंह, गजेंद्र सिंह, पिता नुनुलाल सिंह सभी हरवे हथियार से लैस होकर आए और पेड़ काटने से मुझे मना करने लगे। जब मैं उनसे जमीन के कागज दिखाने को कहा तो सोनू कुमार जो पहले से हाथ में बांस का डंडा लिए हुए था उससे मुझे मारने पीटने लगा। मुझे मार खाते देख मेरी पत्नी गीता देवी बचाने को दौड़ी तो सभी ने एक साथ मिलकर उन पर भी हमला कर...