भागलपुर, जनवरी 30 -- गोराडीह संवाददाता गोराडीह थाना क्षेत्र के रामचन्द्रपुर गांव में मारपीट मामले में चार आरोपी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में दीपक कुमार, दिलखुश कुमार, पारस यादव और राजेश यादव शामिल हैं । बताते चलें कि गुरुवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई थी। जिसमें करीब नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सभी लोगों का मायगांज अस्पताल में इलाज चल रहा है । मारपीट के बाद दोनों पक्षों से प्राथमिक दर्ज कराई गई थी। जिसमें दोनों पक्षों से दो दर्जन से अधिक लोगों को आरोपी बनाया गया है। प्रभारी थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि गिरफ्तार चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...