मोतिहारी, जनवरी 22 -- सिकरहना। ढाका थाना पर गुरुवार को एसपी स्वर्ण प्रभात द्वारा जनता दरबार के माध्यम से लोगों की समस्याओं को सुना गया और कार्रवाई का निर्देश दिया गया। जनता दरबार में पंद्रह मामलों की सुनवाई की गई। सुनवाई में डीएसपी उदय शंकर सहित सभी थानाध्यक्ष मौजूद थे। सुनवाई के दौरान चिरैया थाना क्षेत्र के मीरपुर गांव की महिला निर्मला देवी ने कहा कि दो माह पूर्व उनके साथ गंभीर रूप से मारपीट की गई थी, लेकिन अबतक अभियुक्त को पकड़ा नहीं गया है। एसपी ने इसे गंभीरता से लेते हुए अनुसंधानकर्ता सब इंस्पेक्टर रामकुमार पासवान को सस्पेंड करते हुए थानाध्यक्ष को अभियुक्तों की गिरफ्तारी तीन दिनों के अंदर करने का निर्देश दिया। गिरफ्तारी नहीं होने पर थानाध्यक्ष को भी सस्पेंड करने की चेतावनी दी। एसपी ने कहा कि पूर्व में भी कार्यों में लापरवाही बरतने पर उ...