विकासनगर, दिसम्बर 5 -- सहसपुर कोतवाली क्षेत्र के खुशहालपुर में एक महिला के ससुराल और मायके पक्ष के लोगों के बीच मारपीट मामले में पुलिस ने क्रॉस मुकदमा दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार बुलाकीवाला निवासी ससुराल पक्ष के लोग लंबे समय से मायके में रह रही बहू को लेने गए थे। जहां उनका आपसी विवाद मारपीट में बदल गया, जिसमें दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मारपीट, बलवा आदि संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। कोतवाली प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि विकासनगर के बुलाकीवाला निवासी नाजिश ने तहरीर देकर बताया कि उसकी देवरानी साजिदा अपनी भतीजी आसमा के खुशहालपुर स्थित घर में गई थी। घर में पहुंचते ही सोहिल, शाहरूख, राहिल, रोसिब, सावेज, मेहरूज, सारूक, सलमा और शब्बौ ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट ...