बेगुसराय, जनवरी 15 -- बलिया, एक संवाददाता। स्थानीय पुलिस ने गुरुवार को मारपीट के एक मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपित की पहचान थाना क्षेत्र के गोखलेनगर विष्णुपुर निवासी सहदेव कुंवर के पुत्र दिनेश कुमार के रूप में की गई है। पुलिस के अनुसार आरोपित के खिलाफ स्थानीय थाना में कांड संख्या 323/25 दर्ज था। थानाध्यक्ष ने बताया कि उक्त कांड मारपीट से जुड़ा हुआ है जिसमें आरोपित की संलिप्तता पाए जाने के बाद उसकी तलाश की जा रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गोखलेनगर विष्णुपुर गांव में छापेमारी कर आरोपित को उसके घर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि क्षेत...