नोएडा, जनवरी 27 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-41 स्थित आरडब्ल्यूए कार्यालय के पास नाबालिग से मारपीट और इसके बाद विरोध करने पर एक व्यक्ति को बंधक बनाकर पीटने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-39 थाने की पुलिस ने आरडब्ल्यूए पदाधिकारी, उनके बेटे और सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। भारत चंद्र ने पुलिस को शिकायत दी कि वह 24 जनवरी की दोपहर करीब तीन बजे सेक्टर-41 स्थित आरडब्ल्यूए कार्यालय के पास से गुजर रहे थे। वहां तीन लोगों ने करीब आठ वर्षीय बच्चे को पकड़ रखा था। बच्चे के गाल लाल थे और वह रो रहा था। उन्होंने इसका कारण पूछा तो बताया गया कि बच्चे पर चोरी का आरोप है। इसी वजह से उसे पीटा गया और कार्यालय में बंद कर दिया गया। उन्होंने इसका विरोध किया तो आरडब्ल्यूए पदाधिकारी केशव शर्मा नाराज हो गए और उनके साथ मौजूद लोगो...