गिरडीह, जनवरी 17 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी थाना क्षेत्र के गादीदिघी गांव में पिछले दिनों हुए मारपीट मामले में एक पक्ष के दीनू कुमार राय के द्वारा दिये गये आवेदन के आधार पर पुलिस ने विरोधी पक्ष के कुल आठ लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। थाना प्रभारी सोनू कुमार साहू ने शुक्रवार को उक्त जानकारी दी। इस संबंध में दीनू कुमार ने पुलिस को दिये गये आवेदन में बताया है कि वे बुधवार (14 जनवरी) को मोबाइल में गाना बजाते हुए जा रहे थे। इसी क्रम में पूर्व के विवाद को लेकर इसी गांव के दिवाकर राय, अर्जुन राय, देवनंदन राय सहित आठ लोग अचानक खींचकर उसे घर के अंदर ले जाकर मारपीट करने लगे। जिसमें वे घायल हो गए। दिए गए आवेदन के आधार पर पुलिस ने थाना कांड संख्या में 02/26 के तहत आठ लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.