बहराइच, जनवरी 9 -- बलहा । नानपारा कोतवाली के चंदनपुर निवासी राजेश पुत्र भददन को चार जनवरी रात आठ बजे तीन हमलावरों ने पीट कर घायल कर दिया। घायल को बचाने आए पिता भददन, बहन दुलारी को भी मारपीट कर घायल कर दिया। तीनों घायलों को कोतवाली लाए जाने पर पुलिस ने मेडिकल को सीएचसी भेजा है। इस मामले में राजेन्द्र, सरोज व बरसाती को नामजद कर केस दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...