अररिया, अगस्त 8 -- नरपतगंज, (ए.सं.) नरपतगंज थाना पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर कन्हैली गांव से मारपीट मामले के नामजद एक आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी कन्हैली निवासी गौरव कुमार पिता नरेश यादव बताया जा रहा है। जानकारी अनुसार भूमि विवाद को लेकर दो दिन पूर्व दो पक्षों के बीच आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के बाद दोनों पक्षों के द्वारा प्राथमिकी दर्ज की गयी थी। वहीं एक पक्ष के गंभीर रूप से घायल होने पर नीलम देवी पति सुनील यादव के द्वारा गौरव यादव सहित अन्य लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामले को लेकर थानाध्यक्ष कुमार विकास ने बताया कि मारपीट मामले की एक नामजद को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में अरारिया भेजा गया। वही अन्य गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...