गोपालगंज, दिसम्बर 8 -- फुलवरिया। स्थानीय थाना पुलिस ने सोमवार को कररिया ठाकुरई गांव में छापेमारी कर मारपीट कांड में नामजद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनमें अनिल कुमार गुप्ता और ओमप्रकाश साह शामिल हैं। पुलिस ने दोनों को पकड़ने के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उनका मेडिकल परीक्षण कराया और फिर न्यायिक हिरासत में गोपालगंज भेज दिया। थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि छापेमारी के दौरान दोनों आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार होने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन तत्परता दिखाते हुए पुलिस टीम ने उन्हें दबोच लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...