मुंगेर, जनवरी 14 -- टेटियाबंबर। गंगटा थाना पुलिस ने मारपीट मामले के एक नामजद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गंगटा थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष अराधना कुमारी ने बताया कि थाना क्षेत्र अंतर्गत रायपुरा निवासी सत्तन पंडित को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। वह कुछ माह पूर्व रायपुरा में एक मारपीट के मामले में नामजद था और फरार चल रहा था। -----------

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...