आरा, नवम्बर 24 -- सहार, संवाद सूत्र। स्थानीय पुलिस ने थाना क्षेत्र के बरूही गांव से एक नामजद आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित उक्त गांव निवासी स्वर्गीय दुलारचंद राम का पुत्र शांतनु राम है। जानकारी के अनुसार बीते माह मामूली विवाद को लेकर दो भाइयों में मारपीट हो गई थी। इसमें उक्त आरोपित को नामजद किया गया था। उसे सहार पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...