मुजफ्फर नगर, जनवरी 31 -- गांव छपार में विवाहिता की ससुराल में पंचायत के दौरान हुई मारपीट प्रकरण में पुलिस ने 35 से अधिक आरोपियो के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। और 10 आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया है, जिनका शांतिभंग में चालान किया है। सीओ सदर डा. रविशंकर मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार को छपार में विवाहिता की ससुराल में आयोजित पंचायत में शादी के समझौते के दौरान सहमति न बन पाने के चलते लडके व लडकी पक्ष के लोगों के बीच लाठी डंडे व ईंटों से मारपीट हो गई थी। जिसमें लडकी की मां सलमा सहित आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए थे। मारपीट का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो गया था। सीओ ने बताया कि छ घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया था। मारपीट में लडकी पक्ष के लोगों की दो कार व एक टैम्पू के शीशे भी टूट गए थे। पुलिस की ओर से प्रकरण में कार्यवाही...