रुद्रपुर, दिसम्बर 30 -- किच्छा। ग्राम भंगा में हुए मारपीट प्रकरण में पुलभट्टा पुलिस ने आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, सतेंद्र गंगवार पुत्र नरेंद्र पाल निवासी ग्राम भंगा पुलभट्टा ने बताया कि सूर्य प्रकाश गंगवार, ओम प्रकाश गंगवार, सतीश गंगवार, अंकुर गंगवार, नितिन गंगवार, हिमांशु गंगवार, अंजलि गंगवार, हीराकली ने मिलकर उससे मारपीट की और ईंटो से वार किया। आरोप लगाया कि आरोपी शराब पीकर उससे गाली-गलौज कर मारपीट करते है। कोतवाल प्रकाश दानू ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...