हरदोई, जनवरी 5 -- हरदोई, संवाददाता। शहर में अस्पताल रोड स्थित होटल के बाहर वकीलों से मारपीट में होटल मालिक, कर्मचारी समेत 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हुए एक को गिरफ्तार कर लिया गया। इससे पहले सोमवार सुबह वकीलों ने प्रदर्शन कर आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की है। कोतवाली देहात क्षेत्र के रामनगर निवासी अधिवक्ता दीपक कुमार ने रविवार की देर शाम को कोतवाली शहर में तहरीर दी। इसमें बताया कि रविवार शाम करीब 6:45 बजे वह अपने साथी दीपक त्रिपाठी, दीपक पाल के साथ खाना लेने रंजना होटल गए थे। खाना पैक होने में समय होने के कारण वह होटल के बाहर प्रतीक्षा कर रहे थे। इसी बीच विवाद के बाद होटल के पास पान मसाले के दुकानदार, होटल मालिक व उनके चार से पांच कर्मचारियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर सभी ने एक राय होकर उस पर व उसके सा...