बांदा, दिसम्बर 15 -- अतर्रा। कोतवाली क्षेत्र में युवक के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित ने पुलिस क्षेत्राधिकारी तहरीर दी है। तनक पाल यादव पुत्र रामनरेश यादव, निवासी सत्ती का पुरवा महोतरा ने बताया कि नौ दिसंबर को अनीस कुशवाहा ने उसके साथ धक्का-मुक्की की। अगले दिन बांदा रोड स्थित तथागत कालेज के सामने अंकित, शनि अनुरागी, अनीस, रजनीश, कृष्णा, करण सहित लगभग 10 अज्ञात लोगों ने दोनों को रोक गाली-गलौज के साथ मारपीट की। इससे गंभीर चोटें आईं। सीओ ने अभियोग पंजीकृत कराकर जांच एवं आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...