प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 11 -- कुंडा कोतवाली के पिंगरी गांव निवासी शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने न्यायालय में वाद दायर किया। 29 दिसंबर 2024 की सुबह लगभग आठ बजे विपक्षी एकराय होकर उसकी आबादी की जमीन पर मिट्टी डलवाकर कब्जा कर रहे थे। उसने कब्जा करने से रोका तो वह लोग गालियां देते हुए उसे दौड़ाकर लाठी-डंडे और लात-घूंसे से जमकर पीटा। वह जान बचाने को घर के भीतर भागा तो वे लोग घर में घुसकर पिटाई की, बचाने दौड़े शिव गोविन्द सिंह को भी मारा पीटा। दरवाजे के पास रखे बर्तन, कुर्सियां आदि कीमती सामान तोड़ दिए। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पुलिस को मामले की नामजद तहरीर दी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। आरोप है कि विपक्षियों की तहरीर पर उसके तथा उसके परिवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। अब पीड़ित शैलेन्द्र सिंह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.