सीवान, अक्टूबर 10 -- सिसवन। चैनपुर ओपी क्षेत्र के मुभारकपुर में आपसी जमीन विवाद मे मारपीट की घटना में तीन महिला सहित चार लोग घायल हो गये। घायलो में रमैया साह की पुत्री चान्दनी कुमारी, शत्रुघ्न साह का पुत्र हीरालाल साह,हीरालाल साह की पत्नी सुभावती देवी छोटेलाल साह का पुत्र मनीष कुमार शामिल है। सभी घायलो का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...