लखीसराय, फरवरी 6 -- सूर्यगढ़ा। थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के ग्रामीण भूषण सिंह की पत्नी सुमित्रा देवी ने गांव के ही छः लोगों के खिलाफ घर घुसकर मारपीट कर घायल करने, तीस हजार राशि व दस ग्राम सोने की छिनतई एवं छेड़खानी करने के आरोप को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि शिकायत मिली है जिसके आधार पर जांच की जा रही है। बिहू कुमार के हाथ में पिस्तौल रहने का भी आरोप है। राजकुमार, मिट्ठू समेत छः के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...