गिरडीह, जनवरी 19 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। मुफस्सिल थाना में मारपीट को लेकर छह लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है। प्राथमिकी महुआटांड़ निवासी पुष्पा देवी पति रामकुमार दास की शिकायत पर दर्ज की गयी है। प्राथमिकी में पप्पू दास, बबलू दास, श्याम दास, राम दास, गुलाब दास एवं बासुदेव दास को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। पुष्पा का कहना है कि मारपीट में उसकी मां रीना देवी को गंभीर चोट आयी है और उसे सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया है। प्राथमिकी में घर पर आकर मारपीट एवं गाली-गलौज करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...