भदोही, फरवरी 8 -- सुरियावां, हिन्दुस्तान संवाद। दुर्गागंज थाना क्षेत्र के हरदुआ गांव में दो दिन पूर्व बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्ष में जमकर मारपीट हो गई थी। मारपीट की घटना में पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर ली है। मारपीट की घटना से दोनों पक्ष में तनाव बना हुआ है। बताया जाता है कि हरदुआ गांव में बच्चों के विवाद में दो पक्ष के बीच खूनी संघर्ष हो गया था। मारपीट की घटना में एक पक्ष से 21 वर्षीय अजय, 16 वर्षीय विजय, 40 वर्षीय नन्हें, 26 वर्षीय अर्जुन, 14 वर्षीय राय सरोज, 25 वर्षीय सतीश और 17 वर्षीय सचिन घायल हो गए थे। जबकि दो घायलों की हालत गंभीर हो गई थी। सातों घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भानीपुर में कराया गया। मारपीट के मामले में घायल पक्ष के अर्जुन की तहरीर देकर अवगत कराया था कि बच्चों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.