कन्नौज, फरवरी 20 -- गुरसहायगंज, संवाददाता। मारपीट के मामले में दोनों पक्षों को बुला कर सहमति के आधार पर समझौता के बाद मामला निपटा दिया गया। मिशन शक्ति प्रभारी चंद्र प्रकाश तिवारी व महिला हेड कांस्टेबल शशि वाला व कांस्टेबल मनीषा ने अनीता देवी पत्नी परशुराम जोशी निवासी ग्राम मिरगांवा के मारपीट संबंधी प्रार्थना पत्र पर विचार किया। बताया कि उसके पुत्र घनश्याम को मारपीट कर घायल कर दिया है। विपक्षी हरिश्चंद्र पुत्र गंगा सेवक को कोतवाली बुला कर समझाया गया। इसके बाद विपक्षी हरिश्चंद्र ने घायल के इलाज के लिए अनीता देवी को 20 हजार रुपये दिए। इसके बाद दोनों पक्षों ने आपस में समझौता पर सहमति जताई। पुलिस ने काउंसलिंग करा कर दोनों पक्षों को संतुष्ट कर वापस घर भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.