रुडकी, फरवरी 18 -- सुल्तानपुर, संवाददाता। सुल्तानपुर में मारपीट करने के मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सुल्तानपुर निवासी आमिर ने 12 फरवरी को सुल्तानपुर चौकी पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि 7 फरवरी की रात करीब 11 बजे जब वह घर से निकला तो उनके पड़ोस में ही रहने वाले गुलशेर, सोनू, यूनुस, शौकीन, मुनव्वर, शकील और सनव्वर ने उस पर लाठी, डंडों से हमला कर दिया। बीच बचाव कराने आए उसके पिता सगीर और दादा याकूब के साथ भी इन सभी भाइयों ने मिलकर मारपीट की। बीच में आई घर की कुछ महिलाओं को भी चोट लगी। किसी तरह से आस पड़ोस के लोगों ने आमिर और उसके परिवार के लोगों को इन लोगों से छुड़ाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...