मऊ, दिसम्बर 9 -- मऊ, संवाददाता। कोपागंज थाना क्षेत्र के महुआर गांव में मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में सात नामजद समेत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। थानाध्यक्ष रविंद्र नाथ राय ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर उपनिरीक्षक नितेश कुमार को मामले की जांच सौंपी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...