बरेली, फरवरी 14 -- एक पक्ष दो दिन पहले लिखा चुका है मारपीट और लूट की रिपोर्ट बारादरी क्षेत्र का मामला, कार निकालने को लेकर हुआ था विवाद बरेली, मुख्य संवाददाता। कार निकालने के विवाद में अब दूसरे पक्ष ने भी मारपीट और लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस मामले में एक पक्ष दो दिन पहले मारपीट और लूट की रिपोर्ट लिखा चुका है। सनराइज कॉलोनी निवासी राहुल कुमार ने शांतिविहार के हिमांशु यादव व उसके अज्ञात साथियों पर बारादरी में रिपोर्ट लिखाई है। आरोप है कि सात फरवरी को वह डोहरा रोड पर जा रहे थे तो वहां शराब पी रहे कुछ लोगों ने मारपीट की। उन्हें जमीन पर गिराकर पैर से गला दबाने की कोशिश की और उनकी चेन लूट ली। इस मामले में दूसरे पक्ष की ओर से 12 फरवरी को हिमांशु यादव ने अर्जुन पटेल व 15-20 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोप लगाया कि पीछे से कार में आए लोगों ...