हाथरस, फरवरी 20 -- मारपीट के मामले में रिपोर्ट दर्ज, पुलिस कर रही छानबीन -(A) मारपीट के मामले में रिपोर्ट दर्ज, पुलिस कर रही छानबीन मुरसान। मुरसान क्षेत्र के गांव छोटुआ नवीपुर में मां-बेटे के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। आरोप है कि दो महिलाओं ने एक गर्भवती महिला और उसके चार वर्षीय बेटे के साथ मारपीट की। यह घटना दो जनवरी की शाम को हुई थी। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूनम निवासी छोटुआ नवीपुर ने पुलिस को बताया कि उनके पति समूदा बाहर नौकरी करते हैं। दो जनवरी की शाम करीब पांच बजे उनका बेटा ऋषभ चार वर्ष, घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाली नन्हीं पत्नी भूरा उर्फ राजकुमार का बेटा आया। उसन...