समस्तीपुर, फरवरी 20 -- वारिसनगर। थाना क्षेत्र के लखनपट्टी गांव से पुलिस ने मारपीट के एक मामले में फरार चल रहे पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान दिलीप कुमार झा एवं उनके पुत्र विकास कुमार झा के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष सर्वेश कुमार झा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुरुवार को लखनपट्टी गांव में छापेमारी कर दोनों को दबोच लिया। बताया जाता है कि दोनों के खिलाफ मारपीट के मामले में वारंट जारी था और वे लंबे समय से फरार चल रहे थे। पुलिस ने आवश्यक पूछताछ के बाद शुक्रवार को दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...