गोपालगंज, फरवरी 18 -- फुलवरिया। थाना क्षेत्र के हरिहररा गांव निवासी ओमप्रकाश कुंवर ने घर में घुसकर मारपीट कर घायल करने तथा जान से मार देने की धमकी देने का मामले में बुधवार को प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में सीवान जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंगरौली गांव के चार लोगों को आरोपित किया गया है। थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि मामला वैवाहिक विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...