हरदोई, मई 30 -- हरपालपुर। हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के सिमरिया गांव में एक माह पूर्व शादी समारोह में शामिल कार सवार युवकों ने गाली गलौज कर मारपीट की थी। जिसमें पुलिस ने एक नामजद आरोपित पूर्व सैनिक को गिरफ्तार कर लिया है। हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के सिमरिया गांव निवासी रवि कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया 26 अप्रैल को चचेरी बहन की बारात आई थी। जिसमें शामिल कार सवार हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के पलिया गांव निवासी भूतपूर्व सैनिक सत्येंद्र सिंह व तीन अज्ञात लोगों ने गाली गलौज मारपीट कर जमकर उत्पाद मचाया था। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। गुरुवार को आरोपित सत्येंद्र सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक बालकृष्ण मिश्र ने बताया नामजद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। शेष अभियुक्तो की गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे हैं। श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.