मऊ, दिसम्बर 21 -- मऊ , संवाददाता। मधुबन थाना क्षेत्र के दरगाह के बैरीसाथ में बीते 18 दिसंबर की शाम बाइक सवार दो भाइयों को पांच से अधिक लोगों ने मिलकर धारदार हथियार, लाठी डंडा व लात घूसो से मारपीटकर घायल कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने घायल दोनों भाई के पिता के तहरीर पर पांच नामजद व कुछ अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। थाना क्षेत्र के दरगाह के बैरीसाथ निवासी रामविलास ने आरोप लगाया कि बीते 18 दिसंबर की शाम उसके बेटे प्रिंस व प्रियांशु घरेलू सामान खरीदने के लिए निकले थे। रास्ते में मनबढ़ों ने घेरकर मारपीटकर घायल कर दिया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.