संभल, नवम्बर 27 -- थाना क्षेत्र के गांव रामनगर उर्फ कनुआ नगला निवासी भूप सिंह पुत्र गंगाराम ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया है। जिसमें उसने लिखा है कि शनिवार को परिवार के शादी समारोह में काम कर रहा था। तभी गांव के कुछ लोग आये और गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...