हरिद्वार, मई 16 -- पथरी, संवाददाता। धनपुरा निवासी एक व्यक्ति ने गांव के ही रहने वाले दो नामजद और चार अज्ञात लोगों पर घर में घुसकर गाली गलौज, मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक घटना मंगलवार की बताई जा रही है। धनपुरा निवासी मिन्टू पुत्र सूरजभान ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गांव के ही रहने वाले राहुल पुत्र सुनील, अंकित पुत्र ज्ञानी अपने अन्य चार साथियों के साथ घर के अन्दर घुसकर गालीगलौज व मारपीट करने लगे। आरोप है कि जब मेरी पत्नी ने इसका विरोध किया तो आरोपियो ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए उसे घर से खींचकर मारपीट शुरू कर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.