भदोही, दिसम्बर 7 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के तिलंगा गांव में 29 नवंबर को हुई मारपीट के मामले में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर दो लोगों के खिलाफ विभिन्न धारा में मुकदमा कायम किया गया है। गांव निवासी अनुराधा दुबे ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि जमीन संबंधी विवाद में सतीश कुमार व शिवकुमार दुबे 29 नवंबर को उनके भाई धर्मराज दुबे को मारने पीटने लगे। बीच बचाव करने पर उनके साथ भी मारपीट व दुर्व्यवहार किया। मनबढ़ लोगों ने जान से मारने की धमकी भी दी थी। कार्रवाई करने के बजाय गोपीगंज पुलिस दबाव बनाकर सुलह समझौता करा दिया। पुलिस अधीक्षक ने गोपीगंज पुलिस को मुकदमा कायम करने का निर्देश दिया था। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विभिन्न धारा में मुकदमा कायम कर लिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...