गोपालगंज, जनवरी 2 -- कुचायकोट। स्थानीय थाना पुलिस ने खजूरी गांव में शुक्रवार की सुबह छापेमारी कर मारपीट एवं तोड़फोड़ के मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों में एक पक्ष के राजकुमार भगत और दूसरे पक्ष के लक्ष्मण भगत शामिल हैं। पुलिस के अनुसार दोनों के बीच हुए आपसी विवाद में मारपीट और तोड़फोड़ की घटना सामने आई थी, जिसके बाद मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...