रामपुर, दिसम्बर 19 -- रामपुर। शहर कोतवाली के मोहल्ला सैनीनगर निवासी लाल सिंह प्रजापति वार्ड-33 से भाजपा के टिकट पर सभासद का चुनाव लड़ चुके हैं और पार्टी में सक्रिय हैं। उन्होंने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह वार्ड में पथ प्रकाश की शिकायत पर लाइट ठीक करवा रहे थे। इसी दौरान भाजपा के शहर मंडलाध्यक्ष राजू सुमन अपने साथी संजय सैनी के साथ वहां पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने गाली-गलौज की, मना करने पर दोनों ने अपने साथियों की मदद से उनके साथ मारपीट की। कॉलोनी के लोगों के पहुंचने पर उन्हें बचाया गया। पुलिस ने इस मामले में राजू सुमन और संजय सैनी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। इसके बाद दूसरा पक्ष भी थाने पहुंचा। दूसरी ओर राजू सुमन की ओर से भी तहरीर दी गई, जिसमें लाल सिंह प्रजापति और एक अन्य अज्ञात पर मारपीट व गाली-गलौज का आरोप लगाया गया। पुलिस ने दोन...